UP Politics : जेल में बंद पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को लेकर भले ही उनकी पार्टी मुखर न रही हो पर अब अन्य दलों का साथ उन्हें मिलने लगा है। अब भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद उनके समर्थन में उतर आए हैं। उनके इस बयान से सपा चीफ अखिलेश यादव के लिए नई चुनौती खड़ी होते नजर आ रही है।
अखिलेश यादव के पुराने साथी है चंद्रशेखर आजाद
अखिलेश यादव के पुराने साथी रहे चंद्रशेखर आजाद ने आजम खान का जिक्र कर ऐसा बयान दिया,जो चर्चा का विषय बन गया है । उन्होंने कहा, ‘जो वंचित वर्ग के नेता हैं जिस तरह से वो जुल्म सह रहे हैं। आजम खान जैसे जो सीनियर नेता हैं वो जेलों में पड़े हैं। उन्हें जेलों में ठूस दिया गया है या कुछ लोग इस दुनिया में नहीं हैं। ये इस बात का उदाहरण है कि सत्ता तानाशाही के साथ काम कर रही है।
ये भी देखें : Hathras News : भोले बाबा की गिरफ्तारी पर मंत्री जयवीर सिंह | UP News | Latest News |
नगीना सांसद ने बतायानगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बताया, ‘
ये लोकतंत्र में अच्छा नहीं है, इसका बहुत गलत संदेश जाता है। इस वजह से भाजपा को यूपी (UP) में हार का मुंह देखना पड़ा है। दरअसल, यह पहला मौका है जब चंद्रशेखर आजाद ने आजम खान के लिए आवाज उठाई है। उनके इस बयान से एक ओर नया चर्चा का विषय बन गया है और फिर से आजम खान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : नताशा ने हार्दिक पांड्या के साथ तलाक कर दिया कंफर्म? सोशल मीडिया के जरिए बताई ये बात
बता दें कि बीते साल आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के 2019 के मामले में रामपुर की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया था। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की कोर्ट ने दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराया और अधिकतम 7 साल की सजा सुनाई थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वार क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले अब्दुल्ला आजम को 2008 के एक मामले में दोषी ठहराते हुए गत फरवरी में मुरादाबाद की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी।


