राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather News : यूपी में दीवाली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना, IMD ने दी जानकारी

by | Oct 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, वाराणसी

UP Weather News : इस साल दीवाली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात ‘दाना’ के कारण देश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। 24 और 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग (UP Weather News) के अनुसार, चक्रवात का असर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में ज्यादा होगा। सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, चित्रकूट, कानपुर, कौशांबी, और देवरिया जिलों में 24 और 25 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है, जिससे दिन और रात का पारा कम हो रहा है।

पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव ने अब चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का रूप ले लिया है। यह चक्रवात 24 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी, और इसका असर 27 से 29 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है।

चक्रवात ‘दाना’ का नाम सऊदी अरब ने रखा है, जिसका अरबी में अर्थ ‘उदार’ है। तूफानों का नामकरण उस देश द्वारा किया जाता है, जहां से यह तूफान उत्पन्न होता है। इससे पहले भी कई चक्रवातों के नामकरण के लिए विभिन्न देशों द्वारा नाम सुझाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर