UP Weather News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। 22 जनवरी से राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, 22 और 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसके साथ ही प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों की तुलना में ठंड में कमी आई है और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
इन इलाके में छाया रहेगा घना कोहरा
इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, जैसे देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच और आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग (UP Weather News) के मुताबिक, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं के बावजूद कोहरे में कमी के कारण विकिरणीय ऊष्मन में वृद्धि हुई है, जिससे लखनऊ में 26.6°C तापमान के साथ 2021 के बाद सोमवार को जनवरी का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 23 जनवरी तक इस स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 24 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है और तापमान में गिरावट आने का भी अनुमान है।
इसलिए, प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहना होगा, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और कोहरे की स्थिति को देखते हुए।
ये भी देखें : Italy की महिलाओं ने CM Yogi को सुनाया ‘शिव तांडव’, गदगद हुए मुख्यमंत्री


