राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : बर्फीली हवाएं थमने के बाद गर्मी बढ़ी, होली पर बारिश की चेतावनी

by | Mar 7, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते कुछ दिनों से राज्य में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुड़क गया, जो पिछले छह सालों में मार्च महीने की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार रात तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद, ठंडी पछुआ हवाएं राज्य में आ रही हैं, जिसके कारण रात का तापमान और गिरा है। इस दौरान, दिन के तापमान में भी 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में यह पहला अवसर है जब मार्च महीने में तापमान इतनी तेजी से गिरा है। सबसे सर्द रात 1 मार्च 2019 को थी, जब न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 14 मार्च 2017 को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, मार्च माह में सबसे सर्द रात 1979 में दर्ज की गई थी। उस साल 10 मार्च को तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। इसके बाद, वर्ष 2012 में 11 मार्च को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था।

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से पछुआ हवाएं थम जाएंगी और सुबह से धूप खिलने लगेगी। धूप की बढ़ती मौजूदगी के साथ दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही, होली तक गर्मी का असर बढ़ने की आशंका है, और दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। रात का तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।

बीते दो दिनों (UP Weather Update) से चली ठंडी पछुआ हवा ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया था। सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाएं लोगों को ठंड का एहसास कराती थीं। खासकर, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की ठंडी हवाएं शरीर में चुभ रही थीं। इस अचानक मौसम बदलाव ने लोगों को चौंका दिया था, लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा और सर्दी की वापसी, अगले दो दिन में तापमान में गिरावट

ये भी देखें : UP Vidhan Sabha में माफियाओं पर बात करते हुए CM Yogi ने कहा, “इनका राम नाम सत्य हो जाए”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर