राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

by | Nov 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : नवंबर का महीना आधा बीत चुका है और उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

15 नवंबर (शुक्रवार) को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छा गया था, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और ठंड का असर और भी अधिक बढ़ गया। शनिवार (16 नवंबर) को मौसम और भी सर्द होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों के तराई क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

आने वाले 24 घंटे (UP Weather Update) में यूपी के कई जिलों में कोहरे का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। देर रात से शुरू होने वाले इस कोहरे के सुबह होते-होते घना होने की आशंका है। जिन जिलों में घना कोहरा देखा जा सकता है, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, शाहजहाँपुर, सम्भल, बदायूँ। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, शाहजहाँपुर और आसपास के इलाके प्रमुख रूप से शामिल है।

IMD के अनुसार, इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, और कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रहेगी। खासकर, वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारी कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोग लंबी यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

सर्दी से बचाव के लिए लोगों को सर्दी के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ठंड और कोहरे का असर अधिक होगा। रात के समय कोहरे से बचने के लिए घरों में भी हीटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, और सुबह के समय भी खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर