UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। परसों तक ऐसा लग रहा था कि सर्दी को अलविदा कहने का समय आ चुका है, लेकिन अचानक कल से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है। यूपी के विभिन्न हिस्सों में रात के समय बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे ठंड में एक बार फिर इज़ाफा हुआ है। खासकर नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश देखने को मिली, और अन्य इलाकों से भी बारिश की खबरें सामने आई हैं।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने साफ कहा है कि ठंड का असर अभी कुछ दिन और बने रहने की संभावना है, जिससे सर्दी से राहत पाने की उम्मीद फिलहाल दूर है।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज (23 जनवरी) पश्चिम यूपी के कई इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, बिजनौर, अलीगढ़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर और बिजनौर जिले शामिल हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी में बारिश का असर कम रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
घने कोहरे का अलर्ट
इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है और यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, रामपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी, कुशीनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, अयोध्या, आजमगढ़, बलरामपुर जिले शामिल हैं।
इस मौसम (UP Weather Update) के बदलाव से आम जीवन पर असर पड़ सकता है। ठंडी और बारिश के कारण लोग सर्दी से बचने के लिए अपने दैनिक कार्यों में बदलाव कर सकते हैं। यात्रा करने वालों को कोहरे की वजह से दिक्कत हो सकती है, वहीं ठंड के बढ़ने से स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए। इस स्थिति में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।


