UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने की शुरुआत से ही लगातार बारिश का दौर जारी है, और अब भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में मौसम में जल्द होने वाले बदलाव की सूचना दी है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार, 8 सितंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।
इन जिलों में मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग (UP Weather Update) के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना है। विशेषकर लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुंदेलखंड, और सोनभद्र जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हालांकि, अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है। 10 सितंबर से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य में मानसूनी गतिविधियों का प्रभाव बढ़ेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में मामूली बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियाँ अपेक्षाकृत अधिक हो सकती हैं।
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |


