UP Weather Update : प्रचंड गर्मी से हर कोई परेशान है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का कहीं बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती गर्मी की वजह इस बार ग्लोबल क्लाइमेट चेंज बताया जा रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तापमान बढ़ने की खबरें हैं। इसकी वजह से ही नॉर्थ इंडिया में खास तौर से यूपी में हीटवेव की स्थिति लगातार बनी हुई है। साथ ही हर जगह वेदर पैटर्न में बदलाव हुआ है, अल नीनो की स्थिति भी इसका कारण है।
ये भी देखें : Owaisi On NCERT : NCERT ने नई किताब से हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र | Owaisi News |
भीषण गर्मी पड़ने का क्या है कारण?
अलनीनो की स्थिति में हवाएं उल्टी बहती हैं और महासागर के पानी का तापमान भी बढ़ जाता है, जो दुनिया के मौसम को प्रभावित करता है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने के कारण एग्रीकल्चर स्थितियों में हो रहे बदलाव, प्रकृति का डिसबैलेंस आदि भी है। पर्यावरण में हो रहे इन बदलाव की वजह से वार्म नाइट की स्थिति बनने लगी है, जिससे रात में गर्मी से आराम नहीं मिलता।
इन इलाकों में तेज लू चलने की संभावना
माना जा रहा है कि 20 जून के बाद मॉनसून की पहली बारिश पड़ सकती है। वहीं 20 जून तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में इन इलाकों में आगरा, फिरोजाबाद, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, शामली, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्ध अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, मेरठ, गाजियाबाद, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, नगर, बुलंदशहर, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज लू चलने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद-नोएडा में भी 30 जून तक मॉनसून की बारिश के आसार हैं। फिलहाल ये तय है कि मॉनसून आने के बाद यूपी के लोगों को भीषण हीट वेव से राहत मिलेगी। पिछले काफी दिनों से जिस तरह से यूपी पर गर्मी ने अपना कहर बरपाया है, उसे देखते हुए मॉनसूनत की आहट, यूपी के लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है।


