राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश और उमस का मिश्रण, जन्माष्टमी पर भी बारिश का संभावना

by | Aug 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ मानसून का मौसम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ गर्मी और उमस ने भी एक बार फिर से दस्तक दे दी है। अगस्त की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को राहत मिली है। हालांकि, पिछले दो दिनों से बारिश के साथ-साथ उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

ऐसे में, प्रदेश का मौसम फिलहाल यूपीवासियों के लिए चुनौती बन गया है। इस बीच, सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व भी है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। अब सवाल यह है कि जन्माष्टमी के दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (UP Weather Update) ने आज के लिए भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर समेत पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। वहीं, प्रयागराज, बलिया, आगरा, इटावा, सोनभद्र और चित्रकूट समेत बुंदेलखंड के जिलों में भी बारिश पड़ने की संभावना है।

इस दौरान कई जिलों में तेज बिजली और आंधी की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने बिजली चमकने को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि अभी 4 से 5 दिन यानी पूरे अगस्त माह तक उत्तर प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने जन्माष्टमी के दिन भी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को पूजा-अर्चना के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है।

ये भी पढ़ें : UP News : पटरी पर लकड़ी रखकर ट्रेन को पलटने की साजिश को लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाकर किया नाकाम

ये भी देखें : Breaking News : कोबरा ने डंसा तो शख्स ने किया गजब काम | Latest news | VIral News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर