UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का मौसम लौट आया है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। आज सोमवार की सुबह कई इलाकों में धुंध की चादर भी देखी गई। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।
ये भी पढ़ें : Sultanpur Encounter : मायावती सपा और भाजपा दोनों पर हुईं हमलावर, दोनों पार्टियों को बताया मौसेरे भाई
मौसम विभाग (UP Weather Update) के अनुसार, 12 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है और मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई गई है।
इन जिलों में आज से 12 सितंबर तक बारिश की संभावना
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, आज से लेकर 12 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें प्रमुख जिलों में शामिल हैं, सोनभद्र, मिर्जापुर, रायबरेली, अमेठी, नोएडा, गाजियाबाद, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदासनगर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के अन्य कई जिलों में भी बारिश की संभावना है।
NCR में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की संभावना की बात की है। इस दौरान, यूपी के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। बारिश के बाद कुछ इलाकों में उमस भी बढ़ सकती है, लेकिन तापमान में गिरावट अवश्य दर्ज की जाएगी।
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |


