राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : नोएडा-गाजियाबाद पूरे NCR में आज होगी झमाझम बारिश, इन शहरों में येलो अलर्ट जारी

by | Jul 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : सावन आते ही मानो उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार मॉनसून एक्टिव हो गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। सावन की बारिश ने फिर एक बार यूपी वासियों को चिपचिपाती गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट भी देखने को मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने एक ताजा खबर अपडेट जारी किया है। IMD के माने, यूपी के कई क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।

ये भी देखें : Budget 2024 : अबकी बार जिनके समर्थन से सरकार, उनके लिए खुले भंडार | Breaking News | Budget Update |

 IMD मुताबिक, यूपी (UP) में वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और कानपुर में शनिवार (27 जुलाई) तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : भाजपा MLA प्रदीप चौधरी ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि (UP) नोएडा, ग्रेटर नोएडा एयर गाजियाबाद समेत NCR के कई इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने 24 जुलाई बुधवार को यूपी में बारिश को लेकर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मालूम हो कि नोएडा के कई इलाकों में बुधवार सुबह हुई बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी के सितम से राहत मिली है।

 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर