राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : यूपी में जुलाई के इन तारीख को होगी भारी बारिश, IMD ने बताया नया अपडेट

by | Jul 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। यूपी  में 6 जुलाई शनिवार को हुई बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने आने वाले दिनों में कैसा मौसम रहेगा उसको लेकर एक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार 10 जुलाई तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य और दक्षिणी इलाकों में अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान कई जगह आंधी  भी आ सकती है।

ये भी देखें : Breaking News : अमृतपाल और राशिद ने ली सांसद के तौर पर शपथ… | Latest News | |Viral |

वहीं, इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि लखनऊ समेत 30 से ज्यादा जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

ये भी पढ़ें : UP News : यूपी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, नहीं आई एंबुलेंस, ट्राली पर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

रविवार 10 जुलाई को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,  शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में बहुत अधिक बारिश की अलर्ट जारी की गई है।

वहीं, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, एटा, औरैया, अमरोहा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद,संभल, बदायूं, जालौन और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर