UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब थम गया है, और मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे रात में एयर कंडीशनर की जरूरत नहीं रह गई है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की आशंका है, जिसमें नोएडा से लेकर लखनऊ, गाजीपुर से लेकर कानपुर, बलिया और झांसी तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इस दौरान बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है।
विशेष रूप से 14 और 15 अक्टूबर से लेकर 19-20 अक्टूबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश के निवासियों को अब लंबे समय तक बारिश का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ठंड का आना
विजयादशमी (UP Weather Update) के बाद ठंड के आने का संकेत मिल रहा है। सुबह और शाम की सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे, सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस होने लगेगी, और धीरे-धीरे दिन में भी सर्दी का अनुभव होने की संभावना है।
दीवाली के आस-पास ठंड अपने पूरे स्वरूप में दस्तक दे सकती है, जिससे लोगों को ठंड के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।
ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR


