राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : मौसम ने ली करवट, IMD रिपोर्ट के अनुसार कुछ घंटों में होगी झमझमाती बारिश

by | Jun 20, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : प्रचंड गर्मी की वजह से इस बार हर कोई परेशान है। हर कोई इस मौजूदा वक्त में बारिश की आस में बैठा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बड़ी गुड न्यूज दी गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि आज नोएडा-गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। भीषण गर्मी के बीच यह राहत देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि नोएडा और इसके आस पास के इलाकों में मौसम सुहाना भी हो गया है, अब बस लोगों को बारिश का इंतजार है।

ये भी देखें : PM Modi Viral Video: पीएम मोदी के हाथों में अचानक क्या ‘खोजने’ लगे सीएम नितीश कुमार | Nitish Kumar|

मौसम विभाग ने 20 मई गुरुवार सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, NCR (नोएडा, लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें : Deoria News : देवरिया में DM और वकीलों के बीच झड़प, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर, जानिए क्या है मामला

इस बार गर्मी बढ़ने का अहम कारण ग्लोबल क्लाइमेट चेंज बताया जा रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तापमान बढ़ने की खबरें हैं। नॉर्थ इंडिया में खास तौर से उत्तर प्रदेश में इसकी वजह से हीटवेव की स्थिति लगातार बनी हुई है। हर जगह वेदर पैटर्न में बदलाव हुआ है, अलनीनो की स्थिति भी इसका कारण है।    

अलनीनो की स्थिति में हवाएं उल्टी चलती हैं और महासागर के पानी का तापमान भी बढ़ जाता है, जो दुनिया के मौसम को प्रभावित करता है। इसलिए तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने के कारण एग्रीकल्चर स्थितियों में हो रहे बदलाव, प्रकृति का डिसबैलेंस आदि भी है। पर्यावरण में हो रहे इन बदलाव की वजह से वार्म नाइट की स्थिति बनने लगी है, जिससे रात में गर्मी से आराम नहीं मिलता।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर