राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Updates : सावन शुरू होते ही पूरी यूपी में झमाझम बारिश, इन शहरों में अलर्ट जारी

by | Jul 25, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Updates : सावन शुरू होते ही पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने फिर से दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ शहरों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। 24 जुलाई बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश के कारण आज यानी 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी देखें : Budget 2024 : बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर बिफरी वित्त मंत्रीक्या हुआ ऐसे की | Budget | | News |

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 और 26 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश (UP) में भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी में लखनऊ में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ शहरों में झमाझम बारिश भी हो सकती है। बता दें कि नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों उमस का प्रकोप था, ऐसे में बीते दो दिनों से हो रही बारिश राहत की किरण बनकर आई है।

ये भी पढ़ें : UP Police Constable Re-Exam : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर