राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vande Bharat : जल्द शुरू होगा वंदे भारत एक्सप्रेस, अयोध्या से वाराणसी तक की यात्रा होगी फर्राटेदार

by | Jan 14, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Vande Bharat : वंदे भारत एक्सप्रेस, जो वर्तमान में मेरठ सिटी से लखनऊ जंक्शन तक दौड़ रही है, जल्द ही लखनऊ से होते हुए वाराणसी (काशी) तक अपनी यात्रा बढ़ा सकती है। इसके लिए लखनऊ रेल मंडल ने अयोध्या और वाराणसी के बीच के रेलवे ट्रैक का तकनीकी सर्वे शुरू कर दिया है। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड इस ट्रेन को विस्तार देने के लिए हरी झंडी देगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक चलाने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। फिलहाल ट्रेन संख्या 22489/22490 वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ सिटी से लखनऊ तक चल रही है, लेकिन यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के कारण रेलवे को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से रेलवे अब इस ट्रेन को लखनऊ से आगे बढ़ाकर अयोध्या और वाराणसी तक चलाने की तैयारी में है।

रेलवे ने इस नए रूट के लिए प्रस्तावित समय सारणी भी तैयार कर ली है, हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। साथ ही, रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि इस मार्ग पर हापुड़ और शाहजहांपुर में भी ट्रेन के स्टापेज पर विचार किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि हापुड़ और शाहजहांपुर में स्टापेज देने से इन क्षेत्रों के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का सीधा फायदा मिलेगा। हापुड़ में स्टापेज होने से दिल्ली-गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्री यहां उतरकर अन्य ट्रेनों के माध्यम से अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं, शाहजहांपुर में स्टापेज देने से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नेमीषारण्य जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

रेलवे (Vande Bharat) की इस योजना से न केवल उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को लाभ मिलेगा, बल्कि यात्रियों को एक तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का भी अवसर मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस की यह विस्तार योजना, खासकर तीर्थ यात्रा के दृष्टिकोण से, उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से वाराणसी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Maha Kumbh 2025 : संगम नगरी प्रयागराज में शाही स्नान के साथ आस्था का महापर्व, सभी श्रद्धालु लगा रहे डुबकी

ये भी देखें : 22 की जगह 11 जनवरी को क्यों मनाई जा रही राम मंदिर की पहली वर्षगांठ? जानिए इसके पीछे का कारण

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर