राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लिया T20 से संन्यास

by | Jun 30, 2024 | ख़बर, खेल, ट्रेंडिंग, देश, मनोरंजन, मुख्य खबरें

टी 20 वर्ल्ड कप (World Cup) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल शुरु हो गया और आतिशबाजी की जाने लगी। 

फाइनल मैच में विराट कोहली ने 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन में कोहली ने घोषणा कर दी है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था। विराट ने बताया कि वो अपने करियर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना चाहते थे और यह आखिरी मौका था जब वो भारत के लिए कोई टी20 मैच खेले। उन्होंने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है।

ये भी देखें : Radha Rani Controversy: कथावाचक Pradeep Mishra ने नाक रगड़कर राधा रानी से मांगी माफी | breaking |

मैच के बाद इंटरव्यू में विराट कोहली ने आगे कहा, “यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। हम यही सब हासिल करना चाहते थे। एक दिन आप सोचते हैं आपसे रन नहीं बन रहे और तभी यह हो जाता है। भगवान जो करता है अच्छा करता है। यह मेरा लिए ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली स्थिति थी। यह मेरा भारत के लिए आखिरी टी20 (World Cup) मैच था। हम इस वर्ल्ड कप को उठाना चाहते थे। हम अगर हार भी जाते तो भी मैं अपने संन्यास का एलान करने वाला था।”

विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, “रोहित शर्मा ने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और ये मेरा छठा वर्ल्ड कप था। स्क्वाड में रोहित वह व्यक्ति हैं जो इस जीत के सबसे ज्यादा हकदार हैं। मैं बहुत खुश हूं कि हम जीत दर्ज कर पाए और इतनी बड़ी जीत के बाद भावनाओं को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। पिछले कुछ मैचों में मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था, लेकिन मैं क्रीज़ पर जाकर अच्छा महसूस नहीं कर पा रहा था।”

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : शराब घोटाले के मामले में CBI की अर्जी को मिली मंजूरी, केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल से पूर्व 7 पारियों में महज 75 रन बना पाए थे। मगर उन्हें ऐसे ही बड़े मैच का प्लेयर नहीं कहा जाता। विराट ने वर्ल्ड कप के फाइनल मैच और अपने करियर के भी आखिर मैच में 76 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया गया।

बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (World Cup) का पहला एडीशन एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था, वह मैच 2007 में खेला गया था। फिर 17 सालों के लंबे इंज़ार के बाद टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

विश्व कप का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का एलान कर दिया। पहले कोहली ने मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा कि यह उनके करियर के आखिरी टी20 वर्ल्ड कप और टीम इंडिया के आखिरी टी20 मैच था। फिर मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेना का एलान कर दिया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर