राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Waqf (Amendment) Bill 2024 : अखिलेश यादव के विरोध पर अमित शाह ने किया पलटवार, कहा- ‘इस तरह की गोलमोल बातें सदन…’

by | Aug 8, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Waqf (Amendment) Bill 2024 : केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में ‘वक्फ संशोधन विधेयक, 2024’ और ‘मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024’ पेश किया। इस विधेयक का विरोध समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। लोकसभा में इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड में गैर-मुसलमानों को शामिल करने की साजिश रची जा रही है। उनका कहना था कि यह बिल तुष्टिकरण और कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है।

ये भी पढ़ें : Shahrukh Khan : शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नई फिल्म ‘किंग’ में अभय वर्मा निभाएंगे महत्वपूर्ण किरदार

अखिलेश यादव ने विधेयक के खिलाफ अपना विरोध करते हुए कहा, “ये बिल जो इंट्रोड्यूस हो रहा है, बहुत सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है। वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम को शामिल करने का औचित्य क्या बनता है? इतिहास के पन्नों को पलटे होते, एक जिलाधिकारी थे, उन्होंने क्या किया ये हम सब जानते हैं। बीजेपी हताश और निराश है। अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जा रहे हैं।”

उनके इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत ही पलटवार करते हुए कहा, “अखिलेश यादव आप इस तरह की गोलमोल बातें सदन में नहीं कर सकते। आप अध्यक्ष के अधिकारों के संरक्षक नहीं हैं।” इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अखिलेश को चेतावनी देते हुए कहा, “हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आसन पर, संसद की आंतरिक व्यवस्था पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।”

ये भी देखें : Parliament : जगदीप धनखड़ ने आग बबूला हो कर छोड़ी कुर्सी! | Breaking News | Latest News |

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वक्फ बोर्ड का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नजूल भूमि की तरह जमीन बेचना निशाना है।”

अखिलेश यादव ने मांग की है कि सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनों की बिक्री न होने की लिखित में गारंटी दी। उन्होंने भाजपा पर रियल एस्टेट कंपनी की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा को अपने नाम में ‘जनता’ के स्थान पर ‘जमीन’ लिखकर नया नामकरण कर लेना चाहिए: भारतीय जमीन पार्टी।”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर