राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather News : फिर से दिल्ली समेत यूपी, बिहार में शीतलहर और भारी बारिश की चेतावनी, ठंड बढ़ने की संभावना

by | Feb 7, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Weather News : देशभर के ज्यादातर राज्यों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड का असर कम होता हुआ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में तेज धूप की वजह से ठंड का प्रभाव घटता नजर आ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार प्रमुख हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा, सुबह के समय स्मॉग या धुंध की संभावना है। दिन के वक्त 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 6 फरवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम था।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है, जिसके कारण पारा गिरने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकती है, जिसका असर 6 फरवरी से ही देखा जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 14 फरवरी के बाद तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है।

बिहार (Weather News) में पिछले कई दिनों से धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव की संभावना है। पछुआ हवा के कारण शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके कारण अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर