राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

मुकेश अंबानी के  बेटे की शादी में मेहमान बनेंगे पीएम मोदी? बड़ी खबर आई सामने

by | Jul 11, 2024 | ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबानी परिवार की शादी समारोह का हिस्सा भी होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं। ट्राइडेंट होटल के आसपास की इमारतों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाई जा रही है। पीएम मोदी मुंबई में कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी बोरीवली-ठाणे लिंक रोड और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का भूमिपूजन करेंगे। दोनों परियजोनाओं की कीमत 14 हजार करोड़ से ज्यादा है।

ये भी देखें : Breking News : अजब लूट की घटना का गजब खुलासा | Latest News | Breaking

पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना है। यहां सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बैठक की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा का पूरा इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे के चलते बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ट्राइडेंट होटल के आसपास की इमारतों में भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Agniveer Scheme : राहुल गांधी का अग्निवीर योजना पर संसद में किए दावे सही ? रिपोर्ट से बात आई सामने

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। इस शादी की रस्में भी चल रही हैं। इस खास शादी में शामिल होने के लिए देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां मुंबई पहुंच रही है। इसमें फिल्म सितारें , बिजनेस, राजनीति आदि से जुड़े कई दिग्गज लोग शामिल हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर