खबर

Ghaziabad:27 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा महिला सम्मेलन, महिलाएं करेंगी PM मोदी का धन्यवाद

by | Oct 25, 2023 | अपना यूपी, मुख्य खबरें

गाजियाबाद। नारी शक्ति वंदन कानून बनने के बाद पीएम मोदी का धन्यवाद करने के लिए भाजपा संगठन महिला सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पीएम मोदी का धन्यवाद करेंगी। कार्यक्रम 27 अक्टूबर को नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा नेहरूनगर स्थित महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इसमें दो विधानसभाओं शहर और मुरादनगर की हजारो महिलाएं इकठ्ठा होंगी।

नये संसद भवन में 19 सितंबर को नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पेश हुआ। 20 को लोकसभा और 21 को यह राज्यसभा से पास हुआ। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे यह कानून में बदल गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में लोक सभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान हैं। अभी लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 543 हैं जिसमें 82 महिलाएं हैं। इस अधिनियम के बाद में संख्या बढ़कर 181 हो जायेगी।

समन्वयक प्रथम नागरिक महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष

कार्यक्रम की महानगर संयोजक रानीता सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम तीनों विधान सभा में चलेगा। कार्यक्रम की समन्वयक प्रथम नागरिक महापौर सुनीता दयाल व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी हैं। कार्यक्रम के लिए महानगर संयोजिका रनिता सिंह, शहर विधान सभा संयोजिका डॉ.उदिता त्यागी, मुरादनगर संयोजिका कविता सिरोही एवं साहिबाबाद विधानसभा संयोजिका अंजना त्यागी को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..

 अगर शिवपाल यादव ने लड़ा आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव, तो जसवंतनगर विधानसभा में ये नाम बन सकता है सपा का उम्मीदवार?

मुख्य अतिथि रहेंगी प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा

डॉ उदिता त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम का समय 11 बजे से 2 बजे तक का रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश और क्षेत्र की महिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला अध्यक्ष, प्रभारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा रहेंगी। इस दौरान डॉ. रिचा भदौरिया, लवली कौर, प्रियंका प्रियदर्शी, वर्षा हजेला, ममता गर्ग, प्रीति चंद्रा राय, दीप्ति अरोड़ा, पायल खत्री कल्पना पाण्डेय, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर