अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सोमवार, 8 जुलाई को अपनी हल्दी की रस्म निभाई। शादी से पहले के रस्म के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जिसमें रणवीर सिंह और सलमान खान सहित मेहमानों को हल्दी लगाए हुए नजर आए है। मुकेश अंबानी के आलीशान मुंबई के घर एंटीलिया से बाहर निकलते देखा गया।

ये भी देखें : फर्रुखाबाद में दरोगा ने दिखाई दबंगई, इंस्पेक्टर की करतूत जान हो जाएंगे हैरान
रणवीर के एंटीलिया से निकलते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पैपराज़ी ने साझा किया गया। इसमें, अभिनेता के बालों में हल्दी लगी हुई दिख रही थी, क्योंकि वह मेहमानों को अलविदा कह रहे थे। उन्होंने जाने से पहले पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिया। अभिनेता को समारोह में पान खाते हुए नजर आए।
राधिका मर्चेंट की करीबी दोस्त भी आए नजर
नीले रंग का कुर्ता पहने अभिनेता सलमान खान ने कार्यक्रम की थीम पीले रंग का कुर्ता पहना हुए दिखे। दुल्हन बनने जा रही राधिका मर्चेंट की करीबी दोस्त अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी अनंत की हल्दी समारोह में पीले रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और अपने पिता बोनी कपूर के साथ आईं।

वहीं अनंत अंबानी के चाचा अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को भी समारोह के बाद हल्दी लगाई नजर आए।

राधिका की टीम ने युवाओं के लिए रखी पायजामा थीम
इसके अलावा, राधिका की टीम ने युवाओं के लिए पायजामा थीम भी रखी थी। उन्हें मैचिंग ब्लू टी-शर्ट दी गई, जिस पर A और R के शुरुआती अक्षर लिखें थे। आर्चीज के अभिनेता वेदांग रैना और उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर मैचिंग ब्लू टी-शर्ट और पायजामा में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हुए देखे गए।अनंत


