राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Budget 2025 : बजट 2025 में बिहार को मिली बड़ी सौगातें, पटना IIT के विस्तार के साथ और क्या-क्या है शामिल

by | Feb 1, 2025 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (01 फरवरी) को बजट 2025 पेश किया, जिसमें बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। चुनावी साल में मोदी सरकार ने बिहार के विकास के लिए बड़े कदम उठाए हैं और माना जा रहा है कि इससे राज्य में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं कि बजट 2025 में बिहार को क्या-क्या मिला है।

बिहार में तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है, जो पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। इसके साथ ही पटना और बिहटा एयरपोर्ट के अतिरिक्त नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। इस कदम से राज्य में हवाई यातायात की सुविधा बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

बिहार में मखाना का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है और अब सरकार ने मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। इस बोर्ड के माध्यम से मखाना उत्पादक किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे मखाना का उत्पादन बढ़ेगा और इसे और बढ़ावा मिलेगा। इससे राज्य के किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा।

बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रोद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान (फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट) की स्थापना की जाएगी। इससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, और किसानों को नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

बजट में यह भी घोषणा की गई है कि आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा। नए हॉस्टल बनाए जाएंगे और छात्रावास की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे आईआईटी पटना में अधिक छात्रों को प्रवेश मिलेगा और शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जाएगा। वर्तमान में देश भर में 23 आईआईटी हैं, जिनमें छात्रों की संख्या 10 वर्षों में 65 हजार से बढ़कर 1.3 लाख हो गई है। इस विस्तार से पटना आईआईटी में भी छात्रों के लिए सीटें बढ़ेंगी।

बिहार में 50 हजार सस्ते मकान बनाए जाएंगे और 2025 में 40 हजार मकान हैंडओवर किए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार में 50 प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा, जो राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देंगे और नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

  • मखाना बोर्ड की स्थापना
  • बिहार में तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की घोषणा
  • कोसी नहर परियोजना को आर्थिक मदद
  • आईआईटी पटना में हॉस्टल का विस्तार
  • 50 हजार सस्ते मकान बनाए जाएंगे
  • 2025 में 40 हजार मकान हैंडओवर किए जाएंगे
  • 50 पर्यटन स्थलों का विकास  

ये भी पढ़ें : Union Budget : आइए जानते है कहां से आता है पैसा और कहां जाता है? कैसे कमाती है सरकार और कैसे करती है खर्च

ये भी देखें : Swati Maliwal का Kejriwal पर तंज, “उन्होंने अपने बयान से 2 राज्यों में लड़ाई करवाने की कोशिश की है”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर