राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

IND vs SA : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा कड़ा मुकाबला

by | Jun 28, 2024 | ख़बर, खेल, ट्रेंडिंग, मनोरंजन

IND vs SA : टीम इंडिया ने गुरुवार 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अपनी पिछली हार का इसी के साथ टीम इंडिया ने बदला भी ले लिया। अब भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से शनिवार 29 जून को होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की सेना ऐतिहासिक जीत के साथ खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी। 

ये भी देखें : Sengol In Parliament : सेंगोल हटाने की मांग पर बवाल… सपा सांसद ने हटाने की कर दी मांग | News |

भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा हाथ रोहित शर्मा की कप्तानी को जाता है। उनके सभी फैसले कारगर साबित हुए हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बैक करना और उन्हें अगले मैच के लिए प्रोत्साहित करना कप्तान का सबसे सराहनीय कार्य रहा है।

ये भी पढ़ें : UP Byelection News : जल्द ही यूपी में होगा 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी?

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में रोहित शर्मा भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 मैच में उन्होंने विराट कोहली के आउट होने के बाद मोर्चा संभाला और 92 रनों की शानदार पारी खेली। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भी रोहित का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 39 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 146.15 के स्ट्राइक रेट से 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित का यह प्रयास भारत के लिए मास्टरकार्ड साबित हुआ। 

मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का एकजुट होकर खेलना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा गेम चेंजर साबित हुआ है। प्लेइंग 11 का हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण योगदान देता नजर आ रहा है फिर चाहें टॉप ऑर्डर हो या मिडिल ऑर्डर। वहीं, निचले क्रम के खिलाड़ी भी भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इसी साल आईपीएल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। पहले उन्होंने आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचाया और अब वह टी20 विश्व कप 2024 में विस्फोटक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 171 रन बनाए हैं। स्टार खिलाड़ी भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उम्मीद है कि आगामी मैच में भी पंत का बल्ला जमकर चलेगा। इसके अलावा उनकी विकेटकीपिंग ने सभी को प्रभावित किया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पंत ने बटलर और मोईन अली को अपनी घातक विकेटकीपिंग के दम पर आउट किया।

पिछले सेमीफाइनल मैच के मुकाबले भारत की प्लेइंग 11 काफी बदली नजर आई । इस बार चार खिलाड़ी टीम इंडिया के हिस्सा नहीं हैं। इनमें केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी शामिल हैं। चारों ही खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2022 में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ हार का सबसे बड़ा कारण रहे थे। केएल राहुल सिर्फ 5 रन बना पाए थे। वहीं, गेंदबाजों को 1 भी विकेट नहीं मिला था। चारों अपने नामों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से इंग्लैंड ने 10 विकेट से भारत को कभी न भूलने वाली शिकस्त दी थी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर