राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

देश में बाढ़ और बारिश से चारों ओर हाहाकार: दिल्ली-पंजाब बेहाल, यूपी, एमपी, कश्मीर… हर तरफ आफत ही आफत

by | Sep 4, 2025 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Monsoon News: देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कहीं नदी का पानी शहर में घुस आया है, तो कहीं लोगों के घर-आंगन तक डूब चुके हैं।

हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज तक बंद करने पड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट को भी अब इस पर दखल देना पड़ा है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह मयूर विहार और मॉनेस्ट्री मार्केट की सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। हालात इतने खराब हैं कि बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में भी यमुना का पानी घुस गया है।

पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। 1,655 गांवों के करीब 3.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है।

फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है, करीब 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें डूब गई हैं।

उत्तर प्रदेश में भी हालात खराब हैं। पीलीभीत में 25 गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं और मथुरा में यमुना के उफान से 6 गांव पानी में समा गए हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच चुका है, जो बेहद चिंताजनक है।

हरियाणा में हिसार, पंचकूला, अंबाला और रोहतक में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब तक राज्य में बाढ़ और बारिश से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली से छोड़ा गया पानी फरीदाबाद तक खतरे का निशान पार कर गया है।

Himachal: लैंडस्लाइड से दो घर ढहे, एक की मौत

कुल्लू में गुरुवार सुबह भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें दो घर ढह गए। एक व्यक्ति की जान चली गई और 6 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। बुधवार को भी इसी इलाके में भूस्खलन हुआ था, जहां से एक NDRF जवान को 24 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया।

मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन और रतलाम में लगातार बारिश हो रही है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि घाटों के पास बने मंदिर डूब गए हैं। रतलाम रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 4 पानी में डूबा है।

कई कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों का सामान भीग गया और गांव पलसोड़ा पूरी तरह जलमग्न हो गया।

श्रीनगर में झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं। डल झील का भी जलस्तर बढ़ रहा है और हाउसबोट में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

अगर हालात और बिगड़े तो डल झील का गेट खोलना पड़ सकता है, जिससे पानी और बढ़ सकता है।

गुजरात में इस मानसून में पहली बार नर्मदा डैम के 15 गेट खोलने पड़े। डैम का जलस्तर खतरे के करीब पहुंच गया है। वडोदरा जिले के 25 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नर्मदा और तापी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाढ़ और बारिश के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मसला है। कोर्ट ने हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है और तीन हफ्तों में जवाब मांगा है।

कोर्ट ने कहा कि पहाड़ों में पेड़ों की अवैध कटाई की वजह से प्रकृति हमसे बदला ले रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi Saket Court: आखिर ऐसा क्या हुआ की साकेत कोर्ट के जज को हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड, बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने की भी नहीं इजाजत

ये भी देखें: Mayawati On Akash Anand: आकाश आनंद को नई कमान!, क्या अब बिहार चुनाव में मचेगा घमासान?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर