परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लंबे वक्त के बाद एक साथ देखा गया। बता दें कि 1 मई को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा के बारे में एक अपडेट साझा करते हुए। निजी मीडिया को बताया कि उनकी आंखों में कुछ जटिलता है। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि यह काफी गंभीर है कि वह अपनी दृष्टि भी खो सकते हैं। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “वह इलाज कराने के लिए वहां गए हैं। मेरी शुभकामनाएं राघव चड्ढा के साथ हैं। वह जल्द ही स्वास्थ्य होकर वापस आएंगे और लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में शामिल होंगे।
दोनों ने किया बप्पा का दर्शन
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ आज शुक्रवार (24 मई) सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने एकसाथ गणपति बप्पा के दर्शन किए। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा को आज मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए दिखे। यह दौरा राघव चड्ढा की आंख की सफल सर्जरी के कुछ समय बाद हुआ। वहीं दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखे।
राघव और परिणीति पहले मंदिर के अंदर दर्शन के लिए गये। फिर बाहर आने के बाद दोनों ने मीडिया से बचते हुए कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। राघव के विदेश से लौटने के बाद दोनों आज सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचें। परिणीति और राघव ने मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया और इस दौरान दोनों ने माथे पर तिलक भी लगवाया। मंदिर में दर्शन के बाद दोनों मीडिया से बचते हुए नजर आए। दोनों ने पैपराजी के एक भी सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


