राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Samvidhan Diwas : पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर दी शुभकामनाएं और शहीदों को किया याद, पढ़िए सुप्रीम कोर्ट में क्या बोले पीएम

by | Nov 26, 2024 | ट्रेंडिंग, देश

Samvidhan Diwas : संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों को आदरपूर्वक नमन किया। अपने संबोधन में पीएम ने 26/11 के मुंबई हमले की बरसी का उल्लेख करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने वाले आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

संविधान ने दिखाया हर चुनौती का रास्ता
पीएम मोदी ने बाबा साहेब आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि वे पीड़ित वर्ग के महत्व को समझते थे। संविधान निर्माताओं ने यह पहले ही भांप लिया था कि भारत नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 75 वर्षों में देश के सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन हर बार संविधान ने सही मार्गदर्शन किया। उन्होंने इमरजेंसी का उदाहरण देते हुए कहा कि संविधान ने लोकतंत्र को मजबूती दी। इस बार जम्मू-कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया।

ये भी पढें : 26 Nov Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय

ये भी देखें : BSP supremo Mayawati का बड़ा ऐलान, EVM में धांधली के कारण बसपा नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव

संविधान की मूल प्रति में श्री राम और सीता के चित्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान हमारी समस्याओं का समाधान देने वाला एक व्यापक दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि संविधान की मूल प्रति में श्री राम और माता सीता का चित्र है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

सरकार की उपलब्धियां और नई सुविधाएं
पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में 4 करोड़ लोगों को घर दिया गया है। आज वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती; यह काम घर बैठे हो जाता है। 5 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

अधिकार क्षेत्र में रहते हुए दायित्व निभाया
पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि संविधान ने जो काम उन्हें सौंपा है, उन्होंने उसे अधिकार क्षेत्र में रहते हुए पूरी ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं किया। उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, “ऐसे समय में इशारा ही काफी होता है, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा.. धन्यवाद।”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर