राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Upadte : उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान, यूपी और अन्य राज्यों में बारिश की संभावना

by | Feb 16, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग

UP Weather Upadte : उत्तर भारत में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, और पारा लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में दस्तक देने वाला है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा और बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में 19 और 20 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 17 से 21 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 19 और 20 फरवरी को बारिश का असर रहेगा। राजस्थान में 17 से 19 फरवरी के बीच मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

इस बदलाव के बीच उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 16 से 19 फरवरी के दौरान तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटों में पूर्वी भारत और सौराष्ट्र-कच्छ में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है, जबकि उत्तर पश्चिम और मध्य प्रदेश में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई।

पश्चिमी राजस्थान में दिन के तापमान में औसत से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में रात का तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ चुका है। उत्तर पश्चिम भारत, बिहार और अन्य क्षेत्रों में रात के समय तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 15 से 21 फरवरी तक तेज बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 19 फरवरी को भारी बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

उत्तर पश्चिम भारत (Weather Upadte) में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में फिर से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने वाला है। पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : New Delhi Railway Station Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 की मौत, मुआवजे का ऐलान

ये भी देखें : Atishi ने Delhi Elections के दौरान BJP के वादों को दिलाया याद तो Virendra Sachdeva ने दिया जवाब

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर