राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vijender Gupta News : दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर का ऐलान, विजेंद्र गुप्ता को बनाया गया स्पीकर

by | Feb 19, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Vijender Gupta News : दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में बीजेपी ने रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता का नाम घोषित किया है। यह ऐलान उस समय हुआ है जब दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है। इस बीच दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली है। शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता को राजधानी की नई सीएम के रूप में चुना गया है, जबकि प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम घोषित किया गया है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को बड़े अंतर से हराया। गुप्ता को 70,365 वोट मिले, जबकि मित्तल को 32,549 वोट प्राप्त हुए।

गुप्ता पहले भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। रामवीर सिंह बिधुड़ी के सांसद निर्वाचित होने के बाद, 5 अगस्त 2024 को उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद सौंपा गया था। वह 2020 में निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे थे और 2010 से 2013 के बीच बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता दिल्ली बीजेपी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और डूसू (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) से पूर्व वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं। उन्होंने तीन बार पार्षद का चुनाव भी जीता है। 1995 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के केशव पुरम इलाके का प्रेसिडेंट बनाया गया था। 2002 में उन्हें बीजेपी दिल्ली का सचिव नियुक्त किया गया था।

गुप्ता को 2009 में लोकसभा का टिकट भी मिला था, लेकिन वह चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के कपिल सिब्बल से हार गए थे। 2013 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें वहां भी हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली में 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति की उम्मीद है। इसके अलावा हजारों बीजेपी कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

ये भी पढ़ें : Lucknow : फर्जी TTE काजल सरोज की गिरफ्तारी ने रेलवे सुरक्षा की खोली पोल, जानिए पूरा मामला!

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi on Congress: गौरव गोगोई पर सुधांशु त्रिवेदी ने क्यों साधा निशाना?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर