Vinesh Phogat Disqualified : 6 अगस्त (बुधवार) को पूरा भारत उत्साह और गर्व से झूम रहा था, जब रेस्लर विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को मात दी। भारतीय कुश्ती के इतिहास में पहली बार, विनेश फोगाट ओलंपिक में गोल्ड मेडल के लिए खेल रही थीं। लेकिन एक अप्रत्याशित मोड़ ने इस ऐतिहासिक पल को काले बादलों से ढक दिया। फाइनल मुकाबले से ठीक पहले, विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा बताकर उन्हें बाहर कर दिया गया। इस फैसले ने सिर्फ विनेश का दिल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के दिल को भी तोड़ दिया।
सेलिब्रिटी ने दी अपनी प्रतिक्रिया
विनेश फोगाट के अयोग्य (Vinesh Phogat Disqualified) घोषित होने की खबर ने सोशल मीडिया पर एक तूफान ला दिया। कई सेलिब्रिटी ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने फोगाट के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए लिखा, “विश्वास नहीं होता। मैं सोच भी नहीं सकती कि इस वक्त आप कैसा महसूस कर रही होंगी। आप चैम्पियन थे, हो और हमेशा रहोगे।”

स्वरा भास्कर ने संदेह जताया और लिखा, “किसे इस 100 ग्राम की बढ़े हुए वजन की थ्योरी पर विश्वास है?? क्या ये सब साजिश का हिस्सा है?”

सोफी चौधरी ने भी दुख और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “मैं बहुत दुखी हूं और साथ ही बहुत गुस्सा भी। 0.1 किलोग्राम? यह बहुत गलत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि विनेश को कैसा महसूस हो रही होगी।”

शोभा डे ने विनेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कुछ ग्राम झूठ/जीवन को बना या बिगाड़ सकते हैं। ताजा खबर कितनी दुखद है।”

फरहान अख्तर ने विनेश का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “डियर विनेश फोगाट, कोई सिर्फ कल्पना कर सकता है कि आप इस वक्त कितने हताश होंगे। लेकिन हम सभी को आप पर और खेल के लिए आपके किए गए सभी कोशिशों पर गर्व है। आप हमेशा एक चैंपियन और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहेंगी।”

फैंस की प्रतिक्रिया
विनेश और खेल के फैंस भी इस फैसले से काफी नाराज़ हैं। कई यूजर्स ने आरोप लगाया है कि रेस्लर के साथ कोई साजिश की गई है, और इस अजीबोगरीब फैसले ने उनके गोल्ड मेडल की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है।


