राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

4 States Election Live Updates : मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भाजपा के झोली में, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त

by | Dec 3, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

4 States Election Live Updates : साल 2023 के अंतिम माह में देश के 4 विधान सभाओं के नतीजे आज यानी की 3 दिसंबर को आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के लिए चार प्रमुख राज्यों के नतीजे ना केवल जनादेश के आधार पर महत्वपूर्ण हैं बल्कि कुछ ही महीने बाद देश में आम चुनाव होने हैं जिस वजह से चारों राज्यों के नतीजे और भी अधिक अहम् हो जाते हैं। चलिए अब आपको ले चलते हैं सीधा लाइव अपडेट्स की तरफ।

Rajasthan Election Results: वसुंधरा राजे करीब 13 हजार वोटों से आगे

राजस्थान की भाजपा की बड़ी नेत्री और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा बांदीकुई से कांग्रेस के गजराज खटाणा 5671 वोटों से, खानपुर से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर 195 वोट से आगे हैं।

6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की मीटिंग

चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की मीटिंग बुलाई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की पार्टियों ने मिलकर चुनाव नहीं लड़ा था।

Chhattisgarh Election News: छत्तीसगढ़ में उलटफेर

छत्तीसगढ़ में अब उलटफेर हो गया है। यहां कांग्रेस को पछाड़ते हुए बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी सरकार बनती दिख रही है।

छात्रनेता रविंद्र भाटी ने चौंकाया

राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे छात्रनेता रविंद्र भाटी ने सबको चौंका दिया है. वह फिलहाल सात हजार वोटों से आगे हैं। उन्होंने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा।

Telangana Election Results: सीएम KCR पिछड़े 

तेलंगाना में कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। जहां वह बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। वहां कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है। वहीं सत्ताधारी BRS 37 पर आगे है।

मध्य प्रदेश में भाजपा 150 से भी ज्यादा सीटों पर आगे

230 विधान सभा वाले मध्य प्रदेश में भाजपा ने 150 से भी ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जिससे मध्य प्रदेश की तस्वीर लगभग साफ हो रही है। मध्य प्रदेश में भजापा का जीतना इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि बीजेपी ने बिना किसी चेहरा की घोषणा किए हुए चुनाव लड़ा था।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर