राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

$4 Trillion : भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “फर्जी है…”

by | Nov 20, 2023 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

$4 Trillion : 20 नवंबर यानी की सोमवार को कांग्रेस ने एक बयान में किए गए केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फर्जी खबरों का मकसद सिर्फ उत्साह पैदा करना और सुर्खियां बटोरना है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रविवार 19 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे से शाम 6:45 बजे तक पूरा देश क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच का आनंद लेने में व्यस्त था।

ये भी देखे :लगातार फरार है अमरमणि त्रिपाठी क्या कर रही है UP पुलिस ?

उस वक्त राजस्थान और तेलंगाना के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे चहेते बिजनेसमैन समेत मोदी सरकार के कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर कहा था कि पहली बार भारत की जीडीपी का आंकड़ा 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. कांग्रेस नेता जयराम ने कहा कि ये खबरें पूरी तरह फर्जी हैं और अपनी चाटुकार‍िता दिखाने की कोशिश है. बता दें कि इस मामले को लेकर रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था. एक दिन बाद अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इन सभी टिप्पणियों का खंडन किया है।

महाराष्‍ट्र के ड‍िप्‍टी सीएम फडणवीस ने दावा क‍िया था कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है जोक‍ि मोदी सरकार की गतिशीलता, दूरदर्शिता वाले नेतृत्व को दिखाती है. नया भारत बेहद ही खूबसूरती के साथ प्रगत‍ि कर रहा है जोक‍ि इस तरह का नजर आ रहा है. एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा था, भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है.    

ये भी पढ़े : एक तरफा प्यार बना जान का दुश्मन, प्रेमिका के परिवार पर किया जानलेवा हमला, 2 की मौत 4 घायल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर