Accident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की जान चली गई है. वह सुबह स्केटिंग के लिए घर से निकला था। लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस उस कार की तलाश कर रही है जो उसे टक्कर मारकर भागी थी.
जानकारी के मुताबिक एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव का 10 साल का बेटा नैमिष उनकी इकलौती संतान था. वह आज एक कोच के पास स्केटिंग सीखने गया था. लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक सफेद कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में नैमिष को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखे : Bihar News: सनकी आशिक का प्यार ले डूबा सारा परिवार | Dainik Hint| Latest News
फिलहाल लखनऊ पुलिस उस कार ड्राइवर की तलाश कर रही है जिसने गोमती नगर एक्सटेंशन में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास नैमिष श्रीवास्तव को टक्कर मारी और मौके से भाग गया. उधर नैमिष की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि श्वेता श्रीवास्तव इससे पहले लखनऊ में गोमती नगर में सीओ के पद पर तैनात थीं।
फिलहाल वह एसआईटी में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं. उनके बेटे की मौत की खबर से साथी अधिकारियों में भी दुख की लहर दौड़ गई है. लोग उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच घटना की जांच में शामिल पुलिस अधिकारी ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में एक सफेद कार नजर आई है। उसकी तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है और हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
ये भी पढ़े : Inspector Case : दस महीने पहले ही इंस्पेक्टर को मारने की साजिश रच चुकी थी पत्नी और साला


