लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के टीम में चेहरों की कवायद तेज हो गई है। आइए बताते है कि यूपी के किस पद पर कौन विराजमान होने वाला है।
किस पद पर कौन विराजमान
लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह और जयंत चौधरी मंत्री बनेंगे। वहीं अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनना तय है। इस बार उत्तर प्रदेश के दलित चेहरों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।
बताया जा रहा है कि एसपी सिंह बघेल एक बार फिर से मंत्री बन सकते हैं। जाटव समाज से भी एक या दो मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश (UP) में ब्राह्मण कोटे से जितिन प्रसाद और दिनेश शर्मा मंत्री बनने की रेस में है।
इन दो दिग्गजों में से कौन मारेगा बाजी
नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा या लक्ष्मीकांत वाजपेई को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि महेंद्र नाथ पांडेय के चुनाव हारने के बाद ब्राह्मण कोटे पर मंथन किया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से राजकुमार चाहर या गुर्जर कोटे से सुरेंद्र नागर भी रेस में है। कुर्मी चेहरे के रूप में पंकज चौधरी या नए चेहरे में आरपीएन सिंह की एंट्री होने की संभावना बताई जा रही है। बीएल वर्मा या साक्षी महाराज के नाम भी संभावित है।
उत्तर प्रदेश कोटा के 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व को लेकर मंथन जारी है। UP में मोदी सरकार के 2 कोटे से 13 केंद्रीय मंत्री शामिल


