राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Agra Love Jihad : आमिर ने राजा बनकर 15 साल की लड़की को फंसाया, होटल में किया दुष्कर्म

by | Sep 9, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Agra Love Jihad : यूपी के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने दूसरे समुदाय का होते हुए नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर 15 वर्षीय एक लड़की से दोस्ती की और उसे गेस्ट हाउस ले जाकर दुराचार किया। आरोपी ने हाथ में कलवा पहन रखा था और माथे पर टीका लगाता था जिससे लड़की को लगा कि वह हिंदू धर्म का है और उसने उससे मिलना शुरू कर दिया।

युवक लड़की को बार-बार गेस्ट हाउस लेकर जाता था। घटना की सूचना मिलने पर लड़की का पिता पुलिस के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को दुराचार, पॉक्सो और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा गया है। यह घटना आगरा के ताजगंज क्षेत्र की है।

इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह के अनुसार, लड़की के पिता मूलतः लखनऊ के निवासी हैं। छह महीने पहले लड़की की इंस्टाग्राम पर राजा नाम के युवक से दोस्ती हुई, जबकि उसका असली नाम आमिर था। आरोपी ने लड़की को धर्मांतरण के लिए जाल में फंसाया और गेस्ट हाउस में उसके साथ दुराचार किया। गेस्ट हाउस में जाने के दौरान किसी परिचित ने लड़की को देखा और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : एक महीने के अंदर दूसरी ट्रेन साजिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

शनिवार को लड़की के पिता ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और सूचना देने वाले ने आरोपी का नाम भी बताया। पुलिस ने शिल्पग्राम के पास स्थित अनमोल गेस्ट हाउस पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। शुरू में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम राजा बताया लेकिन सख्ती करने पर उसने अपना असली नाम उजागर किया।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अकेले इस लड़की को ही नहीं फंसाया बल्कि उसके इंस्टाग्राम आईडी की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन लोगों को जाल में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है। मोबाइल में लॉक लगा हुआ था और पुलिस ने उसे अनलॉक नहीं कराया था लेकिन अब यह विचार किया जा रहा है कि आरोपी ने किसी और को भी तो नहीं फंसाया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर