Agra Metro : यूपी में आज पीएम मोदी ने देश को 21 वें मेट्रो का तोहफा दिया। आगरा मेट्रो का संचालन शुरु होतो ही यूपी में अब तक कुल 6 शहरों को मेट्रो की सुविधा से जोड़ा जा चुका है। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो (Agra Metro) को डिजिटल माध्यम से ही कोलकाता से लोगों को समर्पित किया। सीएम योगी ने आगरा में मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। आगरा मेट्रो के स्टेशनों को पारंपरिक ढंग से सजाया गया है जहां ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। देखिए आगरा मेट्रो की खूबसूरत तस्वीरें।

पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। वहीं सीएम योगी खुद कार्यक्रम में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने जानकारी दी पीएम मोदी ने कोलकाता से ही आगरा मेट्रो को लोगों को अर्पित किया।

पंचानन मिश्रा ने आगे बताया कि उद्घाटन के लिए ताज महल भूमिगत मेट्रो स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां सीएम योगी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा के रवाना किया।

मेट्रो ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। यह 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है जिसके बीच में कुल 6 स्टेशन हैं।

आगरा मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। सात मार्च से मेट्रो को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

सीएम योगी ने खुद ही आगरा मेट्रो में ट्रेवल किया। गौरतलब हो कि आगरा मेट्रो को यूपीएमआरसी ही मैनेज और ऑरेट करेगी।

आगरा मेट्रो के कुल दो कॉरिडोर हैं। जिनकी कुल लंबाई 29.4 किमी है, आगरा मेट्रो शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों, बाजारों और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। जिससे यातायात सुगम होगा।


