राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Agra : आगरा में फिल्मी स्टाइल में चोरों ने लूट लिया एटीएम, लगभग 30 लाख रुपए लेकर हुए फरार

by | Jan 8, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बिजनौर, मुख्य खबरें

Agra : ताजनगरी आगरा (Agra) में घने कोहरे में रविवार रात कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आगरा (Agra) रोड पर दो मंजिला मकान के नीचे लगा स्टेट बैंक का एटीम रविवार रात तीन बजे बदमाश उखाड़ कर पिकअप पर लाद ले गए। सूचना पर एसीपी सैंया देवेश कुमार और बैंक प्रबंधक भी पहुंच गए। शाखा के प्रबंधक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक मैनेजर से जानकारी ली। इस मामले में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कागारौल थाने के प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को पुलिस लाइंस में स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक कर रही है। एटीएम में 30 लाख रुपये बताए जा रहे हैं।

बैंक मैनेजर दी पुलिस को लिखित तहरीर

कागारौल कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास रामनिवास रावत के मकान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। शाखा के बाहर सड़क किनारे एटीएम मशीन लगी हुई है। तड़के करीब पौने तीन बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मकान के प्रथम तल पर रहने वाले मालिक रामनिवास रावत ने आहट होने पर शोर भी मचाया लेकिन बदमाशों के हथियारबंद होने की आशंका हुई। उन्होंने जब तक शोर मचाया तब तक चोर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास थानों में इसकी सूचना दी। लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। सूचना पर एसीपी सैंया देवेश कुमार और बैंक प्रबंधक भी पहुंच गए। शाखा के प्रबंधक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

ये भी देखें : Mewaram Jain Video: Barmer के पूर्व Congress MLA मेवाराम जैन का Dirty Video Viral, महिला भी आई नजर

पिकअप वैन से आए थे चोर

आगरा के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि वहां 4 से 5 लोग थे जो पिकअप वैन के साथ आए थे और एटीएम को उखाड़कर ले गए। सोमवार की सुबह और उससे पहले रात में घना कोहरा था और अपराधियों ने इसका फायदा उठाया और एटीएम को उखाड़कर नकदी के साथ ले जाते समय उन्हें काफी समय मिल गया। मौके पर मौजूद पुलिस आयुक्त ने कहा एसबीआई की कागारौल शाखा में शाखा प्रबंधक से चर्चा से पता चला है कि वहां लगभग 30 लाख की नकदी थी। सर्विलांस टीम के अलावा आगरा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी आरोपियों का पता लगाने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : उत्तर प्रदेश में सपा के साथ आरएलडी, क्या INDIA गठबंधन के साथ देखेंगी मायावती ?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर