राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

अजय राय का पीएम मोदी को चैलेंज, कहा- एक बार फिर वाराणसी से चुनाव….

by | Jun 18, 2024 | अपना यूपी

यूपी के वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कम मार्जिन से चुनाव हारने के बाद से अजय राय का कॉन्फिडेंस काफी हाई है। नतीजे सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। इसी के चलते अब अजयराय ने पीएम नरेंद्र मोदी को खुला चैलेंज दे दिया है। अजय राय ने कहा है कि पीएम मोदी वाराणसी की सीट छोड़ एक बार फिर उनके खिलाफ चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाएं। वहीं अजय राय ने दावा किया है कि अगर पीएम मोदी उनके खिलाफ चुनाव जीत गए तो वह राजनीति से इस्तीफा दे देंगे।

ये भी देखें : Rahul Gandhi : रायबरेली के हुए राहुल गांधी वायनाड से गांधी परिवार का उम्मीदवार | #rahulgandhi |

मालूम हो कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में अजय राय ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने कड़ी टक्कर दी। चुनावी नतीजें सामने आने के बाद अजय राय फुल कॉन्फीडेंस में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि वह अब पीएम मोदी को चैलेंज दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल ने INDIA को लिखा पत्र, CM हाउस में हुई बदसलूकी का मांगा न्याय

वहीं, उत्तर प्रदेश के कोंग्रस चीफ अजय राय ने पीएम मोदी के काशी दौरे पर तंज कसते हुए कहा, “केवल घूमने चले आते हैं। ऐसा जीते हैं कि खुशी भी नहीं मना पा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यूपी उपचुनाव और 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ लड़ेंगे। अजय राय ने कहा, “उपचुनाव छोड़िए आने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस अपना भौकाल टाइट रखेगी।”

गौर करने वाली बात यह है कि इस लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। हालांकि इस बार पीएम मोदी की जीत का मार्जिन काफी कम रहा है। मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी को 6,12, 970 लाख वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के अजय राय को 4,60,457 वोट मिले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से एक लाख 52 हजार वोट से चुनाव में जीत हासिल की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर