राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : दवाओं के 50 नमूने गुणवत्ता में हुए फेल तो अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

by | Sep 26, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश की प्रमुख औषधि विनियामक संस्था द्वारा की गई गुणवत्ता जांच में 50 दवाओं के नमूने नाकाम होने पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार इस जांच रिपोर्ट पर आखिर क्या कार्रवाई करेगी। अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यादव (Akhilesh Yadav) ने लिखा क्या ऐसी दवाओं से इलाज होगा या बीमारियां बढ़ेंगी? जब तक भाजपा कंपनियों से चंदा बटोरती रहेगी तब तक कम गुणवत्ता वाली दवाओं का धंधा चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें : Saharanpur News : फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर करती थी वसूली

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

नहीं चाहिए भाजपा हैशटैग के साथ किए गए इस पोस्ट में उन्होंने कहा क्या इस रिपोर्ट के बाद भी कोई कार्रवाई होगी या फिर चंदे का रेट बढ़ाकर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा? जनता की जान से खिलवाड़ करने का यह भाजपाई खेल निंदनीय है।” रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि लगभग 50 दवाओं में से कुछ प्रमुख दवाएं जैसे पैरासिटामोल, पैंटोप्राजोल और कुछ एंटीबायोटिक्स शामिल हैं, जो व्यापक रूप से उपयोग की जाती हैं, मानक गुणवत्ता के अनुकूल नहीं पाई गई हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर