राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Aligarh : अलीगढ़ में किशोर ने तीन साल की मासूम से किया रेप, आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के परिवार को धमकाया

by | Aug 24, 2024 | अपना यूपी, अलीगढ़, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Aligarh : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रेप की घटनाओं में वृद्धि के बीच एक शर्मनाक मामला सामने आया है। इगलास (Aligarh) कोतवाली क्षेत्र के एक चर्चित गांव में 14 वर्षीय किशोर द्वारा तीन वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की घटना घटी। आरोपी किशोर ने न केवल दरिंदगी की बल्कि शिकायत के बाद पीड़िता के परिवार को धमकाया भी।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

बालिका घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी किशोर ने उसे बहलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कारी व्यवहार किया। बच्ची के घर लौटने पर उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची ने परिजनों को आरोपी के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। वहां आरोपी और उसके परिजनों ने शिकायत करने वाले परिजनों को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

हालांकि, आरोपी किशोर घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपी के रिश्तेदारों के घरों पर भी छापे मार रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया है और उसका इलाज जारी है। साथ ही, आरोपी के परिवार के खिलाफ धमकाने की शिकायत भी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर