Ambedkarnagar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) जिले में 21 अरब और 21 करोड़ की लागत के परियोजनाओं का शिलन्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार नए भारत का निर्माण हो रहा है। दुनिया भर में 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है। समाजवादी पार्टी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम हटाने का काम कर रही है। जबकि हमारी सरकार ने उन्हें सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का भी ज़िक्र किया।
सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले समाजवादी पार्टी ने गेस्ट हाउस कांड को अंजाम दिया और अब दलित महापुरुषों का अपमान कर रही है। जिला मुख्यालय में सीडीओ आवास के सामने मैदान में शिलन्यास व लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं को बिना किसी भेदभाव के रोजगार मिल रहा है। चाचा-भतीजे के बीच जंग चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर डबल इंजन की सरकार नहीं बनी तो 56 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलता। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी कई लोग गरीब हैं लेकिन उन्हें सराकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
इसलिए सरकार जल्द ही परिवार आईडी कार्ड जारी करेगी। जिससे सर्वे कर के पात्रों को लाभ दिया जाएगा। एक ही कार्ड से परिवार को राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड और रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जरूरी है और अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) के विकास के लिए भी डबल इंजन की सरकार जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री ने पहले गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था की और फिर अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनवाया। भगवान भी अपने भक्तों के बारे में सबसे पहले सोचते हैं। प्रोग्राम को सुबह गिरीश यादव और सांसद रितेश पांडे ने संबोधित किया।


