राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amethi : टीचर परिवार हत्याकांड मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए कई बड़े खुलासे

by | Oct 4, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Amethi : यूपी के अमेठी में दलित शिक्षक के परिवार की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गई है, लेकिन कातिल का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक शिक्षक सुनील कुमार के पिता ने रायबरेली निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। हाल ही में चारों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है।

दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, सुनील की पत्नी पूनम के शरीर से दो गोलियाँ बरामद हुई हैं, जबकि सुनील के शरीर से एक गोली मिली है। दोनों बच्चियों को भी एक-एक गोली मारी गई थी, जो उनके शरीर से आर-पार हो गई। यह हत्या गुरुवार (3 सितंबर) की शाम को की गई थी, जब सुनील, उनकी पत्नी और दो बेटियाँ अहोरवा भवानी में किराए के मकान में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें : Sonbhadra News : शक्ति नगर में शर्मनाक घटना, आदिवासी युवक की पिटाई कर उसके ऊपर किया पेशाब, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ये भी देखें : UP News: छात्रों के फीस ना जमा कराने पर स्कूल प्रबंधक ने दी सजा, तेज धूप में बैठाया और बनाय वीडियो

पुलिस ने घटना स्थल से खाली मैगजीन, खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। सुनील के पिता रामगोपाल ने FIR में बताया है कि जब सुनील रायबरेली में रहता था, तब उसका चंदन वर्मा से विवाद हुआ था, जिसके चलते चंदन के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूनम ने शिकायत में यह भी कहा था कि अगर उनके परिवार को कुछ होता है, तो चंदन वर्मा को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इस बीच, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और चंदन की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस चंदन तक पहुंच गई है और पूछताछ जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक मामले का खुलासा हो जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर