Lok sabha election 2024 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फिर दावा किया कि अगर 4 जून को बीजेपी सत्ता में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। अब इस पर बीजेपी ने जवाब दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरबिंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। अब उनके इस दावे पर भारतीय जनता पार्टी ने क्या प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में डिप्टी सीए केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश और केजरीवाल की पीसी पर कहा कि देश और प्रदेश घूमने से पहले फिर से तिहाड़ जाने की तैयारी करें। पूरा देश मोदी जी के साथ है। इंडिया गठबंधन ठगबंधन है। अखिलेश यादव 2014,2017 ,और 2022 में क्या कहे थे। अखिलेश यादव और राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं।
सीएम योगी अब बन रहे है इनके लिए कांटा – केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इनके लिए कांटा बन सकते हैं। इसलिए अब योगी को भी हटाने की हर जगह कम हो रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार देश में नहीं बन रही है। इस बार इंडि की तैयारी चल रही है। इसी के साथ केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की इस बार 220 से भी कम सीटें आ रही हैं। इनकी सीया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
अखिलेश यादव संग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कही यह बात
सपा चीफ अखिलेश यादव संग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्लीअरविंद केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था। जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। सीएम योगी का हटना अब लगभग तय है।
अखिलेश-केजरीवाल की मुलाकात से पहले आया BJP नेता का रिएक्शन
अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात और प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन बुरी तरह फ्लॉप साबित होगा। चाहे मल्लिकार्जुन खरगे हो राहुल गांधी हो या अरविंद केजरीवाल किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई असर नहीं हो रहा है यह भ्रष्टाचार में डूबे पार्टियों का समूह है इन लोगों को जनता ने अपने राज्य में नकार दिया है भाजपा पूरे देश में 400 पार और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेगी।


