राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : ठंड बढ़ते ही राम लला के लिए किए गए हैं ये खास इंतजाम, जानिए ट्रस्ट ने और क्या उठाए कदम

by | Nov 12, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, देश, मुख्य खबरें, रामपुर, वाराणसी

Ayodhya : मौसम में ठंड का असर बढ़ते ही अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान भगवान रामलला की देखभाल में विशेष बदलाव किए गए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट और मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बालक राम की सेवा और आराधना को मौसम के अनुकूल बनाया है क्योंकि भगवान रामलला का स्वरूप एक पाँच वर्षीय बालक के रूप में है।

अब प्रभु राम को सुबह गर्म पानी से स्नान कराया जा रहा है ताकि उन्हें ठंड न लगे। हर सुबह 4:30 बजे रामलला को जगाया जाता है और गर्म पानी से स्नान कराया जाता है। साथ ही उनके भोजन में भी बदलाव किया गया है। अब उन्हें ठंड के मौसम में गर्म रबड़ी, पेड़ा, और ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और पिस्ता से सजाकर भोग लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya News : ट्रस्ट ने बताया राम मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट ने विवेचक दरोगा को क्यों किया तलब

ये भी देखें : आखिर क्यों Shivpal Yadav के सामने फूट-फूट कर रोई SP candidate Naseem Solanki ?

भोजन में पूरी और सब्जी भी परोसी जाती है और उन्हें बादाम व पिस्ता मिलाकर गर्म दूध भी दिया जा रहा है। ठंड से बचाने के लिए रामलला को फिलहाल गर्म चादर और कंबल ओढ़ाया जा रहा है और 20 नवंबर से उन्हें रजाई ओढ़ाई जाएगी। इस व्यवस्था में ध्यान रखा जा रहा है कि दोपहर के समय मंदिर में केवल हल्का पंखा चलाया जाए ताकि मौसम के अनुसार प्रभु राम को आरामदायक वातावरण मिल सके।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर