Ayodhya : अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में योगी सरकार ने तेजी से कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी, सपा नेता मोईद खान, के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सरकारी भूमि और तालाब पर बने उसके मल्टी-कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है, और बताया जा रहा है कि गुरुवार रात तक आरोपी की आधी संपत्ति गिरा दी जाएगी। इससे पहले, तहसील प्रशासन ने आरोपी की बेकरी को तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण के कारण ध्वस्त कर दिया था।
ये भी पढ़ें :22 August 2024 : धुन राशि के लिए शुभ संकेत, जानिए कर्क, तुला एवं अन्य राशियों का हाल
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से तालाब की भूमि और चकरोड (Ayodhya) की जमीन पर बनाई गई थी। विकास प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी की थी, लेकिन मानचित्र दाखिल नहीं किया गया और कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का आदेश जून में ही पारित कर दिया गया था, और अब इसका तामील कराते हुए कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम द्वारा आगे की जांच की जा रही है और अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या सीओ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।


