राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : फैजाबाद के सांसद अवधेस प्रसाद के पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण एवं मारपीट का मुकदमा

by | Sep 22, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya : जमीन विवाद में एक युवक को अगवा करके मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद और दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के अंकवारा निवासी शीतला प्रसाद को एक लाख रुपये दिए थे (Ayodhya) जिसके बदले उन्होंने जमीन बेचने का वादा किया था।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

यह जमीन सांसद के पुत्र अजीत प्रसाद और राजू यादव के नाम पर बैनामा करवा दी गई थी। 21 सितंबर को जब रवि तिवारी सिविल लाइन में भारतीय स्टेट बैंक के पास खड़े थे तब सांसद पुत्र अजीत प्रसाद सिपाही शशिकांत राय और राजू यादव ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उनसे मारपीट की और कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि रवि तिवारी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर