राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

by | Feb 12, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ayodhya : रविवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ अयोध्या (Ayodhya) में राम लला मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दर्शन किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने रिश्तेदारों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में एक नया आयाम देखने को मिल रहा है। हर दिन लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे। उनके साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के 330 विधायक मौजूद थे। यह पहला मौका था जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किये।

ये भी देखें : Siddharthnagar News: भारत-नेपाल का तिरंगा लहराते हुए मैत्री महोत्सव का हुआ आगाज |

रविवार को अयोध्या जाने वालों में बीजेपी के 296, बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस के 13, रालोद के पांच, बीएसपी और कांग्रेस के एक-एक, निषाद पार्टी के छह और सुभासपा के पांच विधायक शामिल थे। विधायकों के साथ उनके परिवार के 100 सदस्य भी उनके साथ अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha 2024 : ओपी राजभर को चाहिए यूपी में पांच और बिहार में दो लोकसभा सीटें, जानिए क्या बनेगी बीजेपी से सहमति

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर