Ayodhya : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) का दौरा कर सकते हैं. उनके आगमन से पहले राज्य के शहरी विकास मंत्री ए.के. शर्मा और वन मंत्री अरुण कुमार भी सोमवार को वहां पहुंचेंगे। जिला प्रशासन को अभी प्रोटोकॉल नहीं मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना को देखते हुए तैयारी शुरू हो गयी है। अपेक्षित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
वहां से वह रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह रामनगरी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इस क्रम में वह सर्किट हाउस परिसर में वन विभाग और नगर विकास विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।


