राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन साथ ही हनुमानगढ़ी में भी टेका मत्था

by | Oct 31, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya : भव्य दीपोत्सव के अगले दिन, गुरुवार सुबह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे और वहां भगवान बजरंगबली के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि जाकर भगवान रामलला के दर्शन किए और जनमानस के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

सीएम ने अयोध्या के मीरापुर बुलंदी दलित बस्ती में जाकर दलित महिलाओं को मिठाई और वस्त्र वितरित किए, और बच्चों को चॉकलेट देकर उन्हें खुश किया।

इस वर्ष की दीपावली को विशेष बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या में दीपों से जगमगाने की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व अब पूरे देश का उत्सव बन चुका है और इस बार 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान हैं।

ये भी पढ़ें : Noida Fire News : नोएडा के सेक्टर-74 में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

ये भी देखें : UP By-Election से पहले फूलपुर से सपा प्रत्याशी के खिलाफ हुई FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

सीएम ने दीपोत्सव को ज्ञान, धर्म और शिक्षा का प्रकाश फैलाने वाला पर्व बताया और प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।

इसके बाद, उन्होंने कारसेवकपुरम में संतों से मुलाकात की, दीपोत्सव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, और कहा कि यह पर्व अयोध्या की पहचान बन चुका है। उन्होंने भारत के हित और सनातन धर्म की रक्षा की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज और अन्य संतों से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर कई अन्य नेता भी उपस्थित थे। अयोध्या के इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर