राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : महाकुंभ के चलते अयोध्या में हो रही भारी भीड़, राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की अयोध्या आने से बचने की सलाह

by | Jan 28, 2025 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ट्रेंडिंग

Ayodhya : महाकुंभ के चलते काशी और अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अयोध्या में लाखों श्रद्धालु पहुंचने से हर गली भीड़ से भर चुकी है। पुलिस प्रशासन को भी इस भीड़ को संभालने में कठिनाई हो रही है। मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कुछ दिनों बाद अयोध्या आने का कार्यक्रम बनाएं।

राम मंदिर ट्रस्ट की अपील
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि 29 जनवरी को महाकुंभ के मुख्य स्नान के बाद अयोध्या में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। बीते तीन दिनों में अयोध्या में भारी भीड़ के कारण रामलला के दर्शन कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पास-पड़ोस के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे 15-20 दिन बाद दर्शन करने आएं, ताकि दूर से आने वाले भक्तों को असुविधा न हो। फरवरी में मौसम भी अनुकूल होगा, जिससे सभी को आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Baghpat : बागपत में बड़ा हादसा, भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान लकड़ी का मचान ढहने से 5 की मौत, 80 घायल

ये भी देखें : Ravi Kishan का AAP पर निशाना, “AAP ने झूठ की गारंटियां निकाली हैं…”

यातायात का डायवर्जन
अयोध्या की ओर जाने वाले भारी यातायात को संभालने के लिए लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है। सफदरगंज चौराहे पर वाहनों को रोककर बदोसराय और जैदपुर मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है। डीएम और एसपी ने मंगलवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर जाने की अनुमति दी जा रही है।

क्राउड मैनेजमेंट और होल्डिंग एरिया
अयोध्या में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर में क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। आजमगढ़ रोड पर पूरा बाजार के पास होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं के वाहनों को रोका जा रहा है। पुलिस प्रशासन धीरे-धीरे वाहनों को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति दे रहा है। इन व्यवस्थाओं से भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर